Thank You.........

Thank You.........

Important -


◦ "डाॅ. कुमार विश्वास की प्रेरणादायी शायरी" Post में और Extra शायरियां जोड़ी गई है, आप इसे यहां Click करके पढ़ सकते है। Thanks!
◦ "विचार ही जिंदगी बनाते है!" Law of Attraction in Hindi पोस्ट को और अधिक Meaningful और Quality युक्त बनाया गया है, आप इसे यहां Click करके पढ़ कते है। Thanks!
◦ New!!! एक नया काॅलम शुरू किया है -'फलसफ़ा ज़िंदगी का' । इस काॅलम में रोजमर्रा की जिंदगी में सामने आने वाली सच्ची प्रेरणादायक कहानियों को फंडे की बात के साथ मैं यहां आपके लिए शेयर करता रहूंगा। Be Positive. Thanks!



यह ब्लाॅग आपको कैसा लगा? यह हमें Comments के माध्यम से जरूर बताए। आपके Valuable Comments ही इस ब्लाॅग को चलाए रखने में हमारा हौसला बढाते है। Thanks!!!

Wednesday, 27 January 2016

शत्रु का भय! Prernadayak Hindi Kahani

Inspirational Hindi Story


प्राचीन भारत की बात है, एक समय राजा का दरबार लगा था। तभी दरबार में राजकवि ने प्रवेश किया। राजकवि का आगमन होते ही पूरा दरबार उनके सम्मान में खड़ा हुआ, राजा ने राजकवि को प्रणाम करते हुए उनका स्वागत किया। 
भरे दरबार में राजकवि ने राजा को आशीर्वाद देते हुए उनसे कहा, ''आपके शत्रु चिरंजीव हो।''

इतना सुनते ही पूरी सभा दंग रह गई। यह विचित्र सा आशीर्वाद सुनकर राजा भी राजकवि से नाराज हो गए, पर उन्होंने अपने क्रोध पर नियंत्रण कर लिया।
Ispirational hindi stories vichar prerna blog

इस बात को वहां उपस्थित सभी लोगों ने भांप लिया। वहां कई दरबारी ऐसे भी थे, जो राजकवि की प्रतिभा, रूतबे और व्यक्तित्व से जलते थे। वे मन ही मन प्रसन्न हो गए कि अब राजकवि राजा की नजरों से गिर जाएंगे और उनका महत्व कम हो जाएगा। हो सकता है वे राजा द्वारा दंडित भी किये जाए। 

राजकवि ने भी इस बात को ताड़ लिया कि राजा उनकी बात सुनकर नाराज हो गए है। उन्होंने तुरंत कहा, ''महाराज क्षमा करें। मैनें आपको कुछ दिया, पर आपने लिया नहीं।'' 

राज ने पूछा, ''कौन सी चीज? ''

राजकवि बोले, ''मैने आपको आशीर्वाद दिया पर आपने लिया नहीं।'' 

राजा ने कहा, ''कैसे लूं मैं आपका आशीर्वाद? आप मेरे शत्रुओं को मंगलकामना दे रहे है।'' 

इस पर राजकवि ने समझाया, ''राजन! मैनें यह आशीर्वाद देकर आपका हित ही चाहा है। आपके शत्रु जीवित रहेंगे, तो आप में बल, बुद्धि, पराक्रम और सावधानी बनी रहेगी।
यह बात आवश्यक है कि राजा को सदा सावधान रहना चाहिए। सावधानी तभी बनी रह सकती है, जब शत्रु का भय हो। शत्रु का भय होने पर ही होशियारी आती है। उसके न रहने पर हम निश्चिंत और असावधान हो जाते है। 
इस प्रकार, हे राजन! मैनें आपको शत्रुओं को नहीं, आपको ही मंगलकामना दी है।''

राजकवि के आशीर्वाद का मर्म जानकर राजा ने राजकवि से क्षमा मांग ली और उनके आशीर्वाद को स्वीकार किया।


तो दोस्तों यह कहानी हमे बहुत कुछ सीखा जाती है। वह बात जो हमे समझनी चाहिए। 

जिस प्रकार शत्रु का भय होने पर ही राजा सावधान और वीर बना रह सकता है, उसी प्रकार हमारे जीवन में भी मुश्किल परिस्थितियां और संकट होने पर ही हम कुछ बन पाते है। 
अगर हमें किसी प्रकार का कष्ट, परेशानी या संकट नहीं होगा तो तय है कि हम निश्चिंत जीवन जिएंगे और परिस्थितियों को जस की तस स्वीकार कर लेंगे। 

लेकिन अगर हमें संकट, परेशानी हो या उनका भय हो तब ही हम कुछ नया कर पाते है, कुछ नया सीख पाते है, नई बुलंदियां और सफलता को प्राप्त कर पाते है। 

हमारे जीवन में कोई संकट या समस्या आती है तो राजा की तरह अपने राजकवि (भगवान) को कोसे नहीं, उनसे नाराज मत होइए बल्कि उनका धन्यवाद कीजिए कि भगवान ने हमें अपने आप को साबित करने का एक और अवसर प्रदान किया है। 
समस्याओं से घबराने और डरने की बजाय आगे बढकर उन्हें स्वीकार करने का प्रयास करना चाहिए ताकि उसका नया समाधान प्रस्तुत कर सके और जीवन में नई बुलंदियों और उन्नतियों के दरवाजे अपने लिए खोल सके।
Yaad rakhe -      संकट और परेशानी की भट्टी में तपकर ही इंसान सोना बनकर निकलता है।

--------------------------------------------
तो दोस्तों Comments के माध्यम से मुझे जरूर बताईएगा कि Inspirational Story in Hindi  पोस्ट आपकों कैसी लगी? मुझे इंतजार रहेगा........
--------------------------------------------
OK! Good Bye and Take Care!!!!!

VPB की सभी Inspirational Hindi Stories पढ़े


Write with us-

यदि आपके पास Hindi में है कोई Motivational Article, या कोई Good Essay अथवा कोई Inspirational Quotes अथवा Stories तो हमें लिख भेजे vicharprerna@gmail.com पर. आपकी सामग्री krutidev010, Devlys010 or Google unicode फॉण्ट में हो तो बेहतर है. अपनी Content के साथ अपना फोटो जरूर भेजे. पसंद आने पर हम इसे अपने Blog पर Publish करेंगे। Thanks!
{Read More.....} »

Monday, 25 January 2016

आइजक न्यूटन के अनमोल प्रेरणादायक विचार

Issac Newton Inspirational Quotes in Hindi


सर आइजक न्यूटन (Issac Newton) के बारे में कौन नहीं जानता? गुरूत्वाकर्षण (Universal Gravitation) जैसे सर्वकालिक महान नियम को पूरी दुनिया को बताने वाले आइजक न्यूटन ने गति के तीन नियम (Newton's law of motion) भी प्रतिपादित किये। न्यूटन एक Great Scientist, Philosopher और Spiritual व्यक्ति थे। न्यूटन के ऐसे ही दार्शनिक और प्रेरणादायक कथन आपके लिए प्रस्तुत है-

Vichar Prerna BlogName- Issac Newton / आइजक न्यूटन

Born- 25 December 1642

Die- 20 March 1727

Nationality- English

Known For- Newtonian mechanics,Universal gravitation, Calculus, Newton's laws of motion, Optics Binomial series, Principia, Newton's method.

(Know more about Issac Newton)


---------------------------------------------------------------------------------

Issac Newton Inspirational Quotes in Hindi
आइजक न्यूटन के अनमोल प्रेरणादायक विचार

--------------------------------------------------------------------------------



1. We build too many walls and not enough bridges.

Quotes in Hindi- हमने बहुत सारी तो दीवारे बनाई, लेकिन पर्याप्त पुल नहीं बनाएं।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

2. To every action there is always opposed an equal reaction.

Quotes in Hindi- हर एक क्रिया की प्रतिक्रिया होती है।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

3. What goes up must come down.

Quotes in Hindi- जो उपर जाता है उसका नीचे आना भी अवश्यंभावी है।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

4. My powers are ordinary. Only my application brings me success.

Quotes in Hindi- मेरी शक्तियां साधारण है, सिर्फ मेरे प्रयोगों ने मुझे सफलता दिलाई है।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

5. genius is patience.

Quotes in Hindi- प्रतिभा धैर्य है।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

6. I can calculate the motion of heavenly bodies, but not the madness of people.

Quotes in Hindi- मैं आकाशीय पिंडों की गति की गणना कर सकता हूं लेकिन लोगों के पागलपन की नहीं।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

7. Error are not in the art but in the artificers.

Quotes in Hindi- दोष कला कृतियों में नहीं होता बल्कि कलाकार में होता है।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

8. An object in motion tends to remain in motion along a straight line unless acted upon by an outside force.

Quotes in Hindi- कोई भी चीज सीधी दिशा में तब तक गतिमान रहती है जब तक कि उस पर कोई बाहरी बल न लग जाए।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

9. Truth is ever to be found in simplicity, and not in the multiplicity and confusion of things.

Quotes in Hindi- सत्य हमेशा सादगी में पाया जाता है न कि बहुत चीजों और भ्रम की स्थिति में।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

10. Tact is the art of making a point without making an enemy.

Quotes in Hindi- चतुरता बिना शत्रु बनाएं, अपना लक्ष्य बना लेने की कला है
- Issac Newton आइजक न्यूटन

11. Plato is my friend; Aristotle is my friend, but my greatest friend is truth.

Quotes in Hindi- प्लेटों मेरा मित्र है, अरस्तू मेरा मित्र है लेकिन मेरा सबसे बड़ा मित्र सत्य है।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

12. If I have done the public any service, it is due to my patient thought.

Quotes in Hindi- यदि मैनें जनता की कोई सेवा की है तो केवल अपने संतोषी विचारों की वजह से।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

13. To me there has never been a higher source of earthly honor or distinction than that connected with advances in science.

Quotes in Hindi- मेरे लिए भौतिक सम्मान और गौरव के साधन कभी भी विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति से अधिक नहीं रहे।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

14. To every action there is always opposed an equal reaction, or, the mutual actions of two bodies upon each other are always equal, and directed to contrary parts.

Quotes in Hindi- हर एक क्रिया की प्रतिक्रिया होती है या दो वस्तुओं के बीच परस्पर क्रियाएं हमेशा बराबर होती है और उनका बल विपरीत दिशा में होता है।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

15. I do not know what I may appear to the world, but to myself I seem to have been only like a boy playing on the seashore, and diverting myself in now and then finding a smoother pebble or a prettier shell than ordinary, whilst the great ocean of truth lay all undiscovered before me.

Quotes in Hindi- मैं नहीं जानता कि संसार के लिए मैं क्या हूं, लेकिन मेरी नजर में, मैं अपने आप को समुद्र के किनारे खेल रहे उस बच्चे की तरह मानता हूं जो चिकने पत्थर एंव सुंदर सीपियां खोजने में लीन है। जबकि सामने सत्य का अबूझ अनसुलझा महासागर अब भी फैला हुआ है।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

16. My powers are very simple. No other power of secret of my success, continuous practice.

Quotes in Hindi- मेरी शक्तियां बहुत साधारण है, मेरी सफलता का राज है- सतत अभ्यास।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

17. To explain all nature is too difficult a task for any one man or even for any one age. It’s much better to do a little with certainty & leave the rest for others that come after you.

Quotes in Hindi- किसी एक आदमी यहां तक कि किसी एक उम्र के लिए पूरी प्रकृति की व्याख्या करना बहुत कठिन कार्य है, इसलिए बेहतर है कि जो कुछ हो निश्चितता के साथ किया जाए और शेष उनके लिए छोड़ दिया जाए जो आपके बाद आएंगे।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

18. If I have seen further than others, it is by standing upon the shoulders of giants.

Quotes in Hindi- यदि मैने दूसरों की तुलना में आगे देखा है तो यह सब मैं दिग्गजों के कंधे पर खड़े रहकर ही कर पाया हूं।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

19. I have made myself so by hard work.

Quotes in Hindi- मैनें अपने आप को कड़ी मेहनत के बाद ऐसा बनाया है।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

20. No great discovery was ever made without a bold guess.

Quotes in Hindi- कोई भी बड़ी खोज, एक साहसी कल्पना के बिना नहीं की जा सकती।
- Issac Newton आइजक न्यूटन

Note- There is may be some mistakes in language, because it is a work of translation from English to Hindi and Vice versa.

Share this quotes to your friends, and set this quotes as your whatsapp status in hindi और हां Friends Comments के माध्यम से बताना मत भूलिएगा कि आपकों यह Quotes Article कैसा लगा?

Good Bye and Take care!!!
----------------------------------------------------

** Read VPB Collection of Inspirational Quotes in Hindi **


Write with us-

यदि आपके पास Hindi में है कोई Motivational Article, या कोई Good Essay अथवा कोई Inspirational Quotes अथवा Stories तो हमें लिख भेजे Vicharprerna@gmail.com पर. आपकी सामग्री krutidev010, Devlys010 or Google unicode फॉण्ट में हो तो बेहतर है. अपनी Content के साथ अपना फोटो जरूर भेजे. पसंद आने पर हम इसे अपने Blog पर Publish करेंगे।
{Read More.....} »

Friday, 22 January 2016

दूसरों का ख्याल रखों - वह आपका हो जाएगा

Personality Development Article in Hindi


मैं Jodhpur में दो वर्षों तक रहा, उस समय मैं B. Sc. Bio Tech की पढाई कर रहा था (हालांकि मैंने इसे पूरा नहीं किया)। रहने के नाम पर कमला नेहरू नगर में मेरे पास Rent पर एक Room था।

जिस गली में मैं रहता था उसी के नुक्कड़ पर कबूतरों के लिए एक चौक  बना हुआ था। College जाते वक्त मैं हमेशा देखा करता था कि एक बुजुर्ग, जिनकी उम्र कोई 75 वर्ष रही होगी, उस चौक पर कबूतरों कों दाना देते थे।मैं बड़े इत्मीनान से यह Notice करता था कि वे बुजुर्ग उस चौक में घूम घूम कर कबूतरों को दाना देते थे और कबूतर बिल्कुल Fear Free होकर दाना चुगते रहते थे। रोज रोज यह देखकर मुझे उनसे मिलने की बड़ी इच्छा हुई। 
एक दिन उनसे मिलने के लिए मैं उस चौक में पहुंच गया और मेरे पहुंचते ही सारे के सारे कबूतर उड़ गए!!! अब उस चौक में हम दोनों ही बचे थे।
मैंनें उन बुजुर्ग से पूछा कि ”बाबूजी! यह कबूतर आपसे डरते नहीं क्या?“

वे थोड़ा मुस्कुराए और बोले 'नहीं! यह मुझसे क्यों डरेंगे। मैं पिछले 15 सालों से इन कबूतरों को दाना डाल रहा हूं, अब मैं इनके लिए परीचित हो गया हूं। '

मैने कहा 'अच्छा! इसलिए कबूतरों को आपसे डर नहीं लगता।'

वे बोले 'सिर्फ यहीं बात नहीं है कि मैं इतने सालों से इनकों दाना डाल रहा हूं। बल्कि मैं इनके लिए पानी के छोटे छोटे कुंडे भी भरता हूं, कोई कबूतर घायल होता है तो उसके मरहम भी लगा देता हूं और Morning के Time जब तक कबूतर दाना चुगते रहते है, मैं इनकी कुत्तों से रखवाली भी करता हूं। बस यही सब देखकर कबूतरों को मुझ पर विश्वास हो गया है, और वे मुझसे डरते नहीं है। कभी कभार अगर मैं नहीं आ पाता हूं तो कोई भी कबूतर दाना चुगने के लिए नहीं आता है।'

मैं उन बुजुर्ग की बात सुनकर बड़ा हैरान था। यकीन नहीं हो रहा था कि बेजुबान पक्षी प्यार की परिभाषा समझते है।

एक कथा मैंने महाभारत के विषय में भी सुनी है-

एक बार द्वारिका में बाहर के राज्य से एक राजा और उनके परिवार के सदस्य आए। मेहमानों के आगमन की खबर सुनकर उनकी अगवानी के लिए बलराम और श्रीकृष्ण दौड़े दौड़े द्वार की तरफ गए।

द्वार पर पहुंचते ही बलराम देखते है कि श्रीकृष्ण मुख्य अतिथियों के पास नहीं जाकर उनके साथ आए रथ के सारथियों और सेवकों की तरफ बढ जाते है।

उस समय तो बलराम ने मुख्य अतिथियों का स्वागत अकेले ही किया , लेकिन जब कुछ देर पश्चात् श्रीकृष्ण महल में लौटते है तो बलराम उनसे एक प्रश्न करते है 'कृष्ण! तुम ऐसा कैसे कर सकते हो? द्वार पर इतने मुख्य अतिथि आए थे और तुम उन्हें छोड़कर साथ आए सारथियों और सेवकों की तरफ बढ गए। वहां क्या करने गए थे, उनका ख्याल तो हमारे सेवक रख सकते थे?'

श्रीकृष्ण मुस्कुराकर बोले 'बलराम भैया क्या आपके लिए सिर्फ वे ही अतिथि थे? मेरे लिए तो उनके साथ आए सारथी, सेवक और घोड़े भी अतिथि थे। राजशाही अतिथियों की अगवानी तो कोई भी कर सकता था, पर मुझे चिंता उनके सेवकों की थी। मैं व्यक्तिगत रूप से हर सारथी और सेवक से मिलकर आ रहा हूं और साथ ही साथ उनके और अश्वों के रहने, खाने का प्रबंध भी करके ही लौटा हूं।'

श्रीकृष्ण की बात सुनकर बलराम बोले 'धन्य हो तुम कृष्ण। हर कोई तुमसे इतना प्यार इसीलिए करता है क्योंकि तुम हर एक की चिंता करते हो, हर एक का ख्याल रखते हो।'


ऐसी ही एक घटना Jaisalmer की है। जहां मैं 2011 में था। 
मेरे Quarter के ही पास पहले एक पति पत्नी रहते थे। पति तो दिन में Office जाते थे। पत्नी और बच्चे दिन में घर पर अकेले रहते थे। उन्होंने एक गाय पाल रखी थी, जो उनके Quarter के पास ही बैठी रहती । Quarter की चार दीवार चारों तरफ से टूटी हुई है, इसलिए हर कोई Colony में आसानी से Enter कर सकता है।

एक दिन दोपहर के समय वह महिला अपने घर के बाहर खड़े नीम के नीचे बैठी थी तभी अचानक एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और अपना जबड़ा उस महिला के पैर में फंसा दिया। महिला भय और दर्द के मारे जोर से चिल्लाई।

गर्मियों का समय था, दोपहर में कूलर, T.V. या पंखे की आवाज से कोई उनकी चीख सुन नहीं पाया। लेकिन उस औरत की चीख दूर खड़ी गाय के कानों में पड़ गई। चीख सुनते ही वो दौड़ती हुई आयी और अपने सींग से एक जोरदार वार उस कुत्तें पर कर दिया। अचानक वार से कुत्ते ने घबराकर उस महिला को तो छोड़ दिया लेकिन एक बार फिर वह उस औरत पर हमला करने के लिए गुर्राया। तब गाय ने उस औरत की रक्षा के लिए क्या तरीका अपनाया? आप सोच सकते है?

औरत को चोट लगने की वजह से वह उठ नहीं पा रही थी, वह जमीन पर ही लेटी रही। गाय उस औरत के उपर जाकर खड़ी हो गई और अपने सींग हिलाकर उस कुत्ते को तब तक महिला से दूर रखा जब तक कि उसके बच्चे आवाज सुनकर घर से बाहर नहीं आ गए।

यह सब क्यो हुआ? 
क्योंकि वह महिला हर सुबह गाय को चारा पानी देती थी। सर्दियों में उसे सर्दी से बचाने के लिए कम्बल ओढाती थी. उसे नहलाती भी थी। गाय ने उसके प्यार को देखा ही नहीं था महसूस भी किया था।

आप स्वंय सोचे कि अगर हम किसी Marriage Ceremony में जाए और हमें देखकर भी समारोह का Host स्वागत करने नहीं आये तो कैसा लगता है? आप सिटी बस में है और कंडक्टर आपसे बदतमीजी से बात कर रहा है, आपकों अच्छा लगेगा? आपके घर के आगे दो Auto वाले खड़े है एक आपकों रोज नमस्कार करता है, आपकों देखकर मुस्कुराता है, आपका सम्मान करता है और दूसरा आए दिन आस पड़ोस में झगड़ा करता है, शराब पीता है, तू तड़ाक से बात करता है, तो आप ही बताए आप किस की Auto में बैठना ज्यादा पसंद करेंगे। Of course पहले वाले आदमी की टैक्सी में! चाहे वह दूसरे वाले से दस रूपये ज्यादा किराया लेता हेा।

मैं अपने काॅलेज दिनों में मेरे रूम के पास ही रूम लेकर रहने वाले College senior and Friend  अनूपसिंह को नहीं भूलना चाहूंगा, उसके लिए मेरे मन में हमेशा प्रेम और सम्मान रहेगा।

क्यों?
क्योंकि मुझे अब भी याद है जब कभी वह खाना खा रहा होता और मुझे देख लेता तो वह अपने साथ बिठाकर मुझे खाना जरूर खिलाता। यह जानते हुए भी कि थाली में चार रोटियां ही है, पांचवी रोटी नहीं आएगी। कई बार मैं मना करता, कई बार दिखावे के लिए, कई बार असल में, लेकिन हर बार वह इतना जोर देता कि मुझे उसके साथ खाना ही पड़ता। आज वह कहीं और है, मैं कहीं और हूं। लेकिन उसकी अच्छाई मैं अब तक नहीं भूला हूं।

एक माली या Gardner का प्रेम पेड़ और पौधे भी समझते है। पालतू पशु आपकी हर बात को समझ सकते है। आप अपने Office में कौनसे colleague को पसंद करते है, किसके प्रति आप में Respect का भाव है। Once again!! of course उस के प्रति आपके मन में Respect की भावना होगी जो आपका ख्याल रखता है, आपकी Respect करता है, आपका काम अटक जाता है तो आपकी Help करता है। आपके Relatives, Friends आपकों इसलिए पसंद करते है क्योंकि आप उनकी Care करते है। 

सार यही है कि दूसरों को अपना बनाने का कोई वशीकरण मंत्र नहीं है, सिर्फ एक ही तरीका है उनकी चिंता करे, उनका ख्याल रखे। यकीन न हो तो Try कीजिए अपने आस पास के रहने वाले लोगों की चिंता करके देखिए, उनका ख्याल रखके देखिये। यह देखा हुआ और परखा हुआ तरीका है।

Written By- Ram Lakhara

---------------------------------------------------------------
Ok Friends!!! Good Bye and Take Care.

Friends लगभग 1500 Words के इस आर्टिकल को लिखने में मैने बहुत Time खर्च किया है और काफी मेहनत भी की है So Comment के माध्यम से जरूर बताए कि आपकों यह Article कैसा लगा?
मुझे इंतजार रहेगा !!!
---------------------------------------------------------------


Write with us-


यदि आपके पास Hindi में है कोई Motivational Article, या कोई Good Essay अथवा कोई Inspirational Quotes अथवा Stories तो हमें लिख भेजे Vicharprerna@gmail.com पर. आपकी सामग्री krutidev010, Devlys010 or Google unicode फॉण्ट में हो तो बेहतर है. अपनी Content के साथ अपना फोटो जरूर भेजे. पसंद आने पर हम इसे अपने Blog पर Publish करेंगे।
{Read More.....} »

Wednesday, 20 January 2016

पाब्लों पिकासो के अनमोल प्रेरणादायक विचार

Pablo Picasso Inspirational Quotes in Hindi


दोस्तों जब चित्रकला और मूर्तिकला की बात आती है तो हमारे दिमाग में एक नाम, जो सबसे पहले उभरता है वह है  - पाब्लो पिकासो

पिकासो ने एक नहीं कई ऐसी बेहतरीन कृतियां दुनिया को दी जिससे पूरी दुनिया को उन्हें एक महान कलाकार मानना पड़ा। पाब्लो पिकासो ने सफलता, जीवन, कला, प्रेम आदि पर अपने भी विचार प्रकट किये। तो इस बार Vichar Prerna Blog आपके लिए लेकर आए है पाब्लों पिकासो के अनमोल प्रेरणादायक विचार-

Name- Pablo Picasso / पाब्लो पिकासो

Life- 1881-1973

Born- 25 October 1881 in Malaga, Spain

Die- 08 April 1973 in Mougins, France

Nationality- Spanish


Known for- Picasso is known for Painting, Drawing, Sculpture printmaking, writing etc.

Guernica (1937), The weeping women (1937) was his notable work.

(Know more About Picasso)



-----------------------------------------------------------------------------------------
Pablo Picasso Inspirational Quotes in Hindi

पाब्लो पिकासो के अनमोल प्रेरणादायक विचार
-----------------------------------------------------------------------------------------



1.            प्रत्येक बच्चा एक कलाकार होता है, समस्या यह है कि जवान होने पर वह कलाकार कैसे बना रहे?

Quotes - Every child is an artist. the problem is how to remain an artist once we grow up.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

2.            काम समस्त सफलता की आधारभूत नींव होती है।

 Quotes - Action is the fundamental key to all success.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

3.            असफलता का मतलब यह नहीं कि आप असफल है, इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आप अब तक सफल नहीं हो पाए है। 

Quotes - Failure does not mean that you have failed, is it just that you have so far failed.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

4.            अपनी कल्पना को जीवन का मार्गदर्शक बनाए, अतीत को नहीं। 

Quotes - Maintain your imagination guide of life, not to the past.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

5.            नेतृत्व का रहस्य है, आगे आगे सोचने की कला। 

Quotes - The secret of leadership is the art of thinking ahead.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

6.            आप जितना कम बोलेंगे, लोग आपकी उतनी ही सुनेंगे। 

Quotes - The less you speak, people will listen to you as much.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

7.            अशिक्षित रहने से पैदा न होना अच्छा है, क्योंकि अज्ञान सभी बुराईयों की जड़ है। 

Quotes - It is best to not be born than Being illiterate, because ignorance is the root of all evil.

 - Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

8.            यदि आप बार बार शिकायत नहीं करते है तो आप किसी भी कठिनाई को दूर कर सकते है। -

 Quotes - If you frequently do not complain, you can overcome any difficulty.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

9.            मैनें जाना है कि लोग सब भूल जाते है कि आपने क्या कहा था, आपने क्या किया था लेकिन लोग यह कभी नहीं भूलते कि आपने उनके साथ कैसा बर्ताव किया था। 

Quotes - I've learned is that people forget what you said, people will forget what you did, but people will never forget that you have them treat.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

10.          मेरी मां ने मुझे कहा कि अगर तुम सिपाही हो तो जनरल बन जाओगे और अगर तुम पादरी हो तो पोप बन जाओगे। इसके बजाय मैं चित्रकार हुआ और पिकासों बन गया। 

Quotes - My mother said to me, 'If you are a soldier, You will become a general. If you are a monk, you will become the pope.' Instead i was a painter, and became Picasso.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

11.          जो सोचता है कि वह नहीं कर पाएगा तो वह नहीं कर पाता, और जो सोचता है कि वह कर पाएगा तो वह कर लेता है। यह एक अनवरत निर्विवाद नियम है। 

Quotes - He can’t who thinks he can’t and he can who thinks he can. It is the relentless undisputed rule.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

12.          सृजन का हर कार्य पहले ध्वंस के एक कार्य से शुरू होता है। 

Quotes - Every act of creation is first of all an act of destruction.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो


Quotes - love is the greatest refreshment in life

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

14.          जवानी (यौवन) की कोई उम्र नहीं होती। 

Quotes - Youth has no age.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो


15.  मैं हमेशा वह काम करता हूं जो कि मैं नहीं कर सकता, इस क्रम में ताकि मैं यह जान सकूं कि इन्हें कैसे किया जाता है? 

Quotes - I am always doing that which i can’t do, in order that i may learn how to do it?

 - Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

16.          मुझे एक संग्राहलय दे, मैं इसे भर दूंगा। 

Quotes - Give me a museum, I will fill it.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

17.          आप जो भी कल्पना करते है वह हकीकत होती है। 

Quotes - Everything you can imagine is real.
- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

18.          मैं एक आइडिया के साथ शुरू करता हूं, फिर यह और कुछ हो जाता है। 

Quotes - I begin with an idea and then it becomes something else.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

19.          कम्प्यूटर बेकार है, यह आपकों केवल जवाब दे सकते है। 

Quotes - Computers are useless, They can give you only answer.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

20.          काम आदमी के लिए आवश्यक है। 

Quotes - Work is necessary for man.

- Pablo Picasso पाब्लो पिकासो

----------------------------------------------------

Note- There is may be some mistakes in language, because it is a work of translation from English to Hindi and Vice versa.

Share this quotes to your friends, and set this quotes as your whatsapp status in hindi और हां Friends Comments के माध्यम से बताना मत भूलिएगा कि आपकों यह Quotes Article कैसा लगा?

Good Bye and Take care!!!
----------------------------------------------------


Write with us-


यदि आपके पास Hindi में है कोई Motivational Article, या कोई Good Essay अथवा कोई Inspirational Quotes अथवा Stories तो हमें लिख भेजे Vicharprerna@gmail.com पर. आपकी सामग्री krutidev010, Devlys010 or Google unicode फॉण्ट में हो तो बेहतर है. अपनी Content के साथ अपना फोटो जरूर भेजे. पसंद आने पर हम इसे अपने Blog पर Publish करेंगे।

{Read More.....} »

Monday, 18 January 2016

दो प्रेरक प्रसंग! Prernadayak hindi kahani

Two Inspirational Stories in Hindi


मदद (Help) :-

एक समय की बात है ,
हज यात्रियों के मार्ग पर एक अंधा भिखारी काफी समय से भीख मांग रहा था। एक नेक दिल धर्मपरायण व्यक्ति ने उसके पास आकर पूछा - ”बाबा एक बात बताअें। क्या इस राह से गुजरने वाले सभी यात्री मुनासिब दान दे रहे है?“  


अंधे भिखारी ने उसे अपना कटोरा दिखाया जिसमें केवल दो खोटे सिक्के पड़े थें। यात्री को इस पर बहुत दुख हुआ.

उसने भिखारी से कहा कि मैं एक तख्ती पर कुछ लिखकर आपके गले में टांग देता हूं शायद इससे आपका कुछ भला हो जाए। इस तरह वह यात्री तख्ती पर कुछ लिखकर चला गया और शाम के वक्त वह यात्री अंधे भिखारी से वापस मिलने आया ।


उसने पाया कि भिखारी उस समय बहुत खुश था। भिखारी ने बाबा से उनकी खुशी का कारण पूछा। बाबा ने बताया ”उसे कभी भीख में इतने पैसे नहीं मिले थे जितने आज के दिन मिल गए।“

”आपने इस तख्ती पर क्या लिखा है?“ भिखारी ने धन्यवाद देते हुए यात्री से पूछा।

मैंने सिर्फ इतना ही लिखा है कि आज सर्दी का सबसे खूबसूरत दिन है, सूरज अपनी रोशनी बरसा रहा है और मैं अंधा हूं।


चांदी की परत (Silver Layer) :-


प्राचीन नगर का एक बहुत धनी युवक धर्म गुरू के पास गया और पूछा कि कि ”उसे अपने जीवन में क्या करना चाहिए?“
धर्म गुरू उस धनी युवक को अपने कमरे की खिड़की तक ले गए और पूछा ”तुम्हें कांच के उस पार क्या दिख रहा है?“
उसका जवाब था- ” सड़क पर लोग आ जा रहे है। और एक बेचारा अंधा व्यक्ति भीख मांग रहा है।“



इसके बाद धर्म गुरू ने उसे एक बड़ा सा दर्पण दिखाया और पूछा ”अब इस दर्पण में देखकर बताओं कि तुम्हें क्या दिख रहा हैं?“

धनी युवक का जवाब था ”इसमें मैं खुद को देख रहा हूं।“

”ठीक है! दर्पण में तुम दूसरों को नहीं देख सकते। तुम जानते हो कि खिड़की में लगा कांच और यह दर्पण एक ही मूल पदार्थ से बने है।

तुम स्वंय की तुलना कांच के इन दोनों रूप से करके देखों। जब यह साधारण है कि तो तुम्हें सभी दिखते है। और उन्हें देखकर तुम्हारे भीतर करूणा जागती है। और जब इस कांच पर चांदी का लेप हो जाता है तो तुम केवल स्वंय को देखने लगते हो।

तुम्हारा जीवन भी तभी महत्वपूर्ण बनेगा जब तुम अपने आंखों पर लगी चांदी की परत को उतार दों। ऐसा करने के बाद ही तुम अपने लोगों को देख पाओगे और उनसे प्रेम कर पाओगे।“

धनी युवक ने धर्म गुरू की यह बात सुनकर उनके चरण पकड़ लिए।
-------------
तो दोस्तों Comments के माध्यम से मुझे जरूर बताईएगा कि यह पोस्ट आपकों कैसी लगी? मुझे इंतजार रहेगा........
--------------------------------------------
OK!  Good Bye and Take Care!!!!!

----------------------------------------------------------

VPB की सभी Inspirational Hindi Stories पढ़े

 ----------------------------------------------------------

Write with us-

यदि आपके पास Hindi में है कोई Motivational Article, या कोई Good Essay अथवा कोई Inspirational Quotes अथवा Stories तो हमें लिख भेजे vicharprerna@gmail.com पर. आपकी सामग्री krutidev010, Devlys010 or Google unicode फॉण्ट में हो तो बेहतर है. अपनी Content के साथ अपना फोटो जरूर भेजे. पसंद आने पर हम इसे अपने Blog पर Publish करेंगे।

{Read More.....} »

Saturday, 16 January 2016

डाॅ कुमार विश्वास की प्रेरणादायी शायरी

Dr. Kumar Vishwas Inspirational Hindi Shayari



दोस्तों, एक और नई शुरूआत!!!
Hindi Literature में अगर गद्य (Essay, Story, Article etc) और पद्य (Poetry) में प्राचीनता का जिक्र किया जाए तो Poetry का चलन बहुत पुराना  है। गद्य की विधा ज्यादा पुरानी नहीं है। पद्य का इतिहास हमें हजारों वर्ष पहले तक मिलता है। ऋगवेद इसका उदाहरण है जो पूरी तरह से पद्य में रचित है। और आप स्वंय माने कि जितनी सरलता पद्य में होती है उतनी गद्य में नहीं। आप खुद अपने मन में सोचे। आज आप तक जितनी भी Classes पढें है, उसमें किसी भी Class की किसी भी Book कें निबंध, कहानी, लेख आपकों पूरी तरह याद है??? नही ना!!! लेकिन यह तय है आपकों कोई न कोई कविता जरूर याद होगी। कविता की सरलता, सहजता और संप्रेषणीयता का अंदाज आप इस बात से भी लगा सकते है कि छोटे बच्चों को भी कविताएं आसानी से याद हो जाती है। यही तों कविता का जादू है।  हमें हनुमान चालीसा याद हो सकती है, रामचरितमानस याद हो सकती है, गीता के श्लोंक याद हो सकते है, वे इसलिए क्योंकि यह सब पद्य में है. सोचे कि अगर गीता, रामचरितमानस निबंध की तरह लिखी गई होती तो क्या हमें हूबहू याद हो पाती??? कम से कम मुझे तो याद नहीं होती।


इसलिए Inspirational Hindi Articles and Stories के साथ साथ मेरी बड़ी इच्छा थी कि Inspirational Hindi Poems और शायरी से संबंधित Posts भी आप तक पहुंचा पाऊं।

तो लीजिए इसी कड़ी में First Post-

vicha prerna blog motivational article in hindi
इसमें आज के समय में भारत के सबसे महंगे और प्रसिद्ध कवि डाॅ.कुमार विश्वास ( Dr. Kumar Vishwas ) की वे शायरियां है जो युवा दिलों पर राज करती है और जीवन में आगे बढने की प्रेरणा भी देती है.

डाॅ. कुमार विश्वास यूं तो प्रेम, मोहब्बत, रूमानियत, इश्क के Romantic कवि है, लेकिन जितना संघर्ष उन्होंने किया है वह अपने आप में  मिसाल है और उस  संघर्ष की पीड़ा, लड़ने की इच्छा और खुद्दारी (Self Confidence) उनकी कविताओं और शायरियों में  साफ झलकती है । 




यहां प्रस्तुत है Dr. Kumar Vishwas की ऐसी ही कुछ शायरियां-


पनाहों में जो आया हो तो उस पर वार क्या करना
जो दिल हारा हुआ हो उस पे फिर अधिकार क्या करना
मुहब्बत का मजा तो डूबने की कशमकश में है
हो ग़र मालूम गहराई तो दरिया पार क्या करना।

- Dr. Kumar Vishwas डाॅ.कुमार विश्वास

सदा तो धूप के हाथों में ही परचम नहीं होता
खुशी के घर में भी बोलों कभी क्या गम नहीं होता
फ़क़त इक आदमी के वास्तें जग छोड़ने वालो
फ़क़त उस आदमी से ये ज़माना कम नहीं होता।

- Dr. Kumar Vishwas डाॅ.कुमार विश्वास

स्वंय से दूर हो तुम भी स्वंय से दूर है हम भी
बहुत मशहूर हो तुम भी बहुत मशहूर है हम भी
बड़े मगरूर हो तुम भी बड़े मगरूर है हम भी
अतः मजबूर हो तुम भी अतः मजबूर है हम भी

- Dr. Kumar Vishwas डाॅ.कुमार विश्वास

नज़र में शोखिया लब पर मुहब्बत का तराना है
मेरी उम्मीद की जद़ में अभी सारा जमाना है
कई जीते है दिल के देश पर मालूम है मुझकों
सिकन्दर हूं मुझे इक रोज खाली हाथ जाना है।

- Dr. Kumar Vishwas डाॅ.कुमार विश्वास

हमने दुःख के महासिंधु से सुख का मोती बीना है
और उदासी के पंजों से हँसने का सुख छीना है
मान और सम्मान हमें ये याद दिलाते है पल पल
भीतर भीतर मरना है पर बाहर बाहर जीना है।

- Dr. Kumar Vishwas डाॅ.कुमार विश्वास

Updated as on 24 January, 2016

कोई मंजिल नहीं जंचती, सफर अच्छा नहीं लगता
अगर घर लौट भी आऊ तो घर अच्छा नहीं लगता
करूं कुछ भी मैं अब दुनिया को सब अच्छा ही लगता है
मुझे कुछ भी तुम्हारे बिन मगर अच्छा नहीं लगता।

- Dr. Kumar Vishwas डाॅ.कुमार विश्वास

वो जिसका तीरे छुपके से जिगर के पार होता है
वो कोई गैर क्या अपना ही रिश्तेदार होता है
किसी से अपने दिल की बात तू कहना ना भूले से
यहां खत भी जरा सी देर में अखबार होता है।

- Dr. Kumar Vishwas डाॅ.कुमार विश्वास

वो जो खुद में से कम निकलतें हैं
उनके ज़हनों में बम निकलतें हैं
आप में कौन-कौन रहता है
हम में तो सिर्फ हम निकलते हैं।

- Dr. Kumar Vishwas डाॅ.कुमार विश्वास

घर से निकला हूँ तो निकला है घर भी साथ मेरे
देखना ये है कि मंज़िल पे कौन पहुँचेगा
मेरी कश्ती में भँवर बाँध के दुनिया ख़ुश है
 दुनिया देखेगी कि साहिल पे कौन पहुँचेगा।

- Dr. Kumar Vishwas डाॅ.कुमार विश्वास
------------------------------------------

तो दोस्तों कैसी लगी ये शायरियां!!! है ना वास्तव में Inspirational और Melody! Inspirational Articles, Stories and Quotes के साथ साथ ऐसी ही Inspirational Poems और शायरी मैं आपके लिए लाता रहूंगा। बस Comments के माध्यम से मुझे जरूर बताईएगा कि यह नई शुरूआत और यह पोस्ट आपकों कैसी लगी? मुझे इंतजार रहेगा........
---------------------------------------------------
OK!  Good Bye and Take Care!!!!!
---------------------------------------------------

Write with us-


यदि आपके पास Hindi में है कोई Motivational Article, या कोई Good Essay अथवा कोई Inspirational Quotes अथवा Stories तो हमें लिख भेजे Vicharprerna@gmail.com पर. आपकी सामग्री krutidev010, Devlys010 or Google unicode फॉण्ट में हो तो बेहतर है. अपनी Content के साथ अपना फोटो जरूर भेजे. पसंद आने पर हम इसे अपने Blog पर Publish करेंगे।
{Read More.....} »

Thursday, 14 January 2016

नया साल नया लुक

New Year New look

Changes in Vichar Prerna Bog


Happy New Year 2016!!!
दोस्तों आपकों विचार प्रेरणा ब्लाॅग VPB की Designing बिल्कुल अलग लग रही होगी, है ना!!! लगेगी क्यों नहीं? विचार प्रेरणा ब्लाॅग ने समय के हिसाब से अपने Look में बदलाव किया है। दोस्तों जब भी मैं ब्लाॅग को देखता तो लगता था कि इसकों और सुुंदर बनाया जाये। कैसे बनाया जाए??? यह सोच सोच कर मैनें नेट पर घंटों बिताए और कुछ सुधारों के साथ विचार प्रेरणा ब्लाॅग को नए Layout, नए Widget, नए Logo और नई Categories and Posts के साथ आपके बीच वापस लेकर आया हूं।
मैं समय के साथ विचार प्रेरणा में सुधार करता रहा हूं। पहले वाले लुक में मुझे थोड़ी सी Old लुक की Feeling आती है। इसलिए अब मैनें इसे Professional और Attractive Look देने की कोशिश की है।
और हां!!! यह अंतिम नहीं है। धीरे धीरे इसमें आप बहुत से अंतर देखेंगे। मैं इस योजना पर भी काम कर रहा हूं कि विचार प्रेरणा ब्लाॅग को .com जैसे डोमेन के साथ Register कर लिया जाए। लेकिन मैं इसे Custom Domain पर माईग्रेट तब करूंगा जब अपने इस ब्लाॅग पर 50,000 Page views Per Month होने लग जाएगें। अभी विचार प्रेरणा ब्लाॅग का Page Views तेजी के साथ बढ़ रहा है और मैं इस पर बहुत काम कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्दी मैं 50000 पेजव्यूज तक भी पहुंच जाउंगा और वह समय भी आएगा जब VPB ke Per Month Page Views 50,00,000 होंगे। यह कोई मुश्किल काम नहीं है। मांझी - The Mountain Man Movie का डाॅयलाॅग याद कीजिए- पहाड़ तोड़े से भी मुश्किल है का? 
जी नहीं कम से कम यह काम तो पहाड़ तोड़ने से मुश्किल नहीं है। हालांकि इसमें चुनौतिया है पर मुझे विश्वास है, आप सभी का साथ पाते हुए आगे बढते रहेंगे।
नए लुक में क्या क्या परिवर्तन किया गया है यह भी मैं आपकों बताता हूं-
1. इसमें Categories को Redesign किया गया है, अनावश्यक कैटेगरी को हटाया गया है और कुछ नई Useful Categories जोड़ी गई है।
2. Motivational Articles और Stories के साथ साथ धन और सेहत से संबंधित Content पर भी काम शुरू कर दिया गया है और आपने देखा होगा कि धन पर तो दो लेख लिखे भी जा चुके है।
3. इन परिवर्तनों में एक और महत्वपूर्ण परिवर्तन है Related Posts Widget. यह Change करने के बाद मुझे Personally बहुत अच्छा लग रहा है। इससे अब आप एक ही Subject से संबंधित लेख आसानी से पढ सकते है। है ना काम की चीज!!!
4. Layout को पूरी तरह से बदल दिया गया। जहां पहले Lay out लेफट, मिड और राईट में था वहीं अब Left और Right कर दिया गया है । राईट बार में Content और लेफट बार में Links, Category, Facebook Page, Advertise section etc. रखे गए है। Posts को भी Read More Style में रखा गया है, इसके पीछे यह उद्देश्य था कि Readers को पांच पोस्ट एक साथ दिख जाए और Blog अनावश्यक रूप से लंबा न हो।
Old Look
New Look

5. साथ ही आपने देखा होगा कि विचार प्रेरणा ब्लाॅग का नया Logo डिजाइन किया गया है। इसमें ब्लाॅग के नाम के साथ साथ ब्लाॅग के उद्देश्य को भी लिखा गया है। यह निरंतर आगे बढने और एकाग्रता बनाए रखने में मदद करेगा।

6. विचार प्रेरणा ब्लाॅग का अलग से  Facebook Page Create किया गया है ताकि फेसबुक मित्र इससे जुड़ सके और ब्लाॅग का Content Maximum लोगों तक पहुंच सके।

तो आपने देखा !!!! कितने Changes किए गए है!! इन सबके पीछे मेरा एक ही उद्देश्य है कि इस Blog को आप सबके लिए और भी Beautiful और Fruitful बनाना। तो मुझे जरूर बताईएगा कि आपकों New Look, Logo, Posts और Facebook Page कैसे लगे?? मैं Wait करूंग.
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Good Bye and Take Care!!!
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Write with us-


यदि आपके पास Hindi में है कोई Motivational Article, या कोई Good Essay अथवा कोई Inspirational Quotes अथवा Stories तो हमें लिख भेजे Vicharprerna@gmail.com पर. आपकी सामग्री krutidev010, Devlys010 or Google unicode फॉण्ट में हो तो बेहतर है. अपनी Content के साथ अपना फोटो जरूर भेजे. पसंद आने पर हम इसे अपने Blog पर Publish करेंगे।
{Read More.....} »

Subscribe Every New Post

अब हर नई पोस्ट की सूचना ईमेल के माध्यम से पाए

Enter your email address:-